फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
सामूहिक विवाह महायज्ञ में दांपत्य सूत्र में बंधे जोड़े। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
एक ही मंडप और मंच पर 26 युगल दांपत्य सूत्र बंधन में बंध गए। अहिंसा दल संगठन ने इस सामूहिक कन्या विवाह महायज्ञ का आयोजन किया था।
विज्ञापन

भाजपा के फ्रंटल संगठन अहिंसा दल द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शादी रचाने वाले जोड़ों को जेवर और उपहार में कई सामान दिए गए। दल के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी भी उपस्थित रहे।
सामूहिक विवाह मंडप में दांपत्य सूत्र बंधन में बंधी लक्ष्मी के पिता जगनंदन (प्रेमपुर) ने बताया कि बड़ी बेटी की शादी कर्ज लेकर कर दी थी। अब तक कर्ज अदा नहीं हो पाया। छोटी बेटी लक्ष्मी की शादी के लिए उसके पास कुछ नहीं था।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह ने उसका बड़ा काम आसान कर दिया। इसी तरह पूजा (रगौलिया बुजुर्ग, महोबा) के पिता मुन्नूलाल ने बताया कि वह गरीब है। सामूहिक विवाह में उसकी बेटी की शादी हो जाने से काफी प्रसन्न है।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में अहिंसा दल के प्रदेश सचिव छोटू भइया सहित मुन्नालाल शास्त्री, अचल गिरि प्रधान, अनिल पांडेय, चौकी प्रभारी अनिल कुमार, राजकुमार, प्रेमशंकर अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें