फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-चित्रकूट के 24 ग्राम पंचायत भवन चमकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना (आरजीएसए) से प्रदेश के 8 जिलों में हर विकास खंड के दो जर्जर हो चुके ग्राम पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनमें चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट जिले भी शामिल हैं। हर एक ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों के जर्जर भवन शामिल किए जाएंगे। आठों जिलों के कुल 26 पंचायत भवनों के लिए शासन ने पहली किस्त में बांदा व चित्रकूट को 73 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। हरेक पंचायत भवन में 4 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायतीराज विभाग निदेशक डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिला पंचायतराज अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि बांदा व चित्रकूट समेत प्रदेश के आठ जिलों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत चुना गया है। शासन ने आठों जिलों के लिए प्रथम किस्त के रूप में 20 करोड़ की धनराशि आवंटित की है।
इसमें जनपद बांदा को 43 व जनपद चित्रकूट को 30 लाख की धनराशि जारी की गई है। दोनों जिलों के पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार ग्राम पंचायतें कराएंगी। इसमें लगभग 96 लाख रुपये खर्च होंगे। मरम्मत कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा। जीर्णोद्धार में अधिक खर्च आता है तो वित्त आयोग की धनराशि से खर्च किया जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य सचिव पंचायत राज विभाग को दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ करेंगे समीक्षा
बांदा। जीर्णोद्धार के लिए चयनित ग्राम पंचायत भवनों का एडीओ (पंचायत) प्रत्येक सप्ताह व जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) माह में दो बार निरीक्षण कर अपनी आख्या एमपीआर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। प्रत्येक माह जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी भौतिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
सौ ग्राम पंचायत भवन जर्जर
बांदा और चित्रकूट की 770 ग्राम पंचायतों में एक सैकड़ा से अधिक पंचायत भवन जर्जर हैं। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के शुरू होने पंचायत भवनों के जीर्णोद्धार का रास्ता खुल गया है। धीरे-धीरे भवन बेहतर हो जाएंगे। - दिनेश सिंह, उप निदेशक पंचायत, चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें