फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमदान से हुई थी 235 मीटर नाले की सफाई

विज्ञापन
गहरार नाला में श्रमदान करते मजदूर। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भंवरपुर (नरैनी) में घरार नाले की खुदाई में श्रमिकों के श्रमदान पर जिलास्तरीय जांच समिति ने भी मुहर लगा दी है। साथ ही श्रमदान के अलावा कुछ काम मनरेगा से भी होना बताया है। तीन सदस्यीय समिति ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र के भंवरपुर गांव स्थित घरार नाले की पिछले माह प्रवासी श्रमिकों ने श्रमदान से खुदाई की थी। उधर, ग्राम पंचायत ने इसी स्थल पर बोर्ड लगाकर इसे मनरेगा से कराया कार्य दिखा दिया था। इस पर श्रमदानियों ने कड़ा विरोध किया था। श्रमिक इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ कूच कर रहे थे। जिला मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ श्रमिकों को भंवरपुर में ही रोक दिया और जांच का भरोसा दिलाया।
इसके बाद डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। समिति में जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता मोहम्मद शमीम और जिला कार्यक्रम समन्वयक वेद प्रकाश मौर्य शामिल थे। 5 जुलाई को टीम ने मौके पर जाकर जांच की थी और दोनों पक्षों के बयान लेकर श्रमदान स्थल का जायजा लिया था।
विज्ञापन

अब जांच समिति ने रिपोर्ट डीएम को भेजी है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा है कि ग्राम पंचायत के सीआई बोर्ड में 300 मीटर नाले की सफाई मनरेगा से कराने का उल्लेख है, जबकि इसी 300 मीटर में 235 मीटर की सफाई श्रमदानियों ने की है। शेष 65 मीटर ग्राम पंचायत ने मनरेगा से काम कराया है।
जांच समिति ने नरैनी बीडीओ और श्रमदानियों का नेतृत्व कर रहे स्वयंसेवी राजाभइया से बातचीत और बयानों का हवाला दिया। बीडीओ के हवाले से कहा है कि बरसात के बाद इस्टीमेट के मुताबिक शेष काम पूरा करा दिया जाएगा।
जांच टीम ने यह भी कहा है कि इस 300 मीटर नाले के आगे अप स्ट्रीम पर मनरेगा श्रमिकों ने झाड़ी की सफाई की है। बरसात के बाद यहां भी कार्य पूरा कराया जाएगा। उधर, उपायुक्त मनरेगा जय प्रकाश मौर्य ने भी जांच रिपोर्ट का हवाला देकर बताया कि 235 मीटर नाले की सफाई श्रमदान से की गई है। इसे मनरेगा के इस्टीमेट में शामिल नहीं किया गया। दोनों कार्य अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें