अतर्रा। तंत्र-मंत्र से लोगों को अंधविश्वास में फंसाकर पैसे ऐंठने की शिकायत पर बिसंडा पुलिस ने मंदिर के पुजारी से पूछताछ की। बिसंडा क्षेत्र के कोर्रा खुर्द गांव स्थित देवी मंदिर का पुजारी आसपास के लोगों को तंत्र-मंत्र का प्रभाव दिखाकर पैसे ऐंठ रहा था।
मंदिर में भीड़ जुटने लगी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिसंडा पुलिस से की। पुलिस ने मौके में जाकर जांच की और पुजारी से यह काम बंद करा दिया। ग्राम प्रधान जगदीश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शिकायत की थी। बिसंडा थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुजारी को हिदायत दी गई है। न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।