फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विधायक बृजेश प्रजापति ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बदस्तूर जारी है। कोलावल रायपुर में किसानों का जल सत्याग्रह के बाद भी कमी नहीं आई है। विधायक ने पड़ोसी जिले हमीरपुर के डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई को सराहते हुए यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


रविवार को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि नदियों की जलधारा को रोककर खनन हो रहा है। ऐसे में जल धाराएं खत्म होंगी और आने वाले दिनों में पानी का विकराल संकट होगा। खेत तो दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा। विधायक ने डीएम से कहा कि जलधारा रोककर खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। योगी सरकार में नदियों को पूरा संरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें