फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

471 गांवों में एक साथ लगी जल चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जल चौपाल के जरिए प्रशासन ने स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर भूजल बचाने का काम शुरू किया है। बृहस्पतिवार को जिले के 471 गांवों में जल चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे कुओं व हैंडपंपों के जलस्तर को बढ़ा सकते हैं? ग्रामीणों ने चिह्नित कुओं और हैंडपंपों के पास श्रमदान कर रिचार्ज शॉकपिट तैयार किए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में चयनित 10 से 15 जलमित्र व ग्रामीण एकत्र हुए। ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता व प्रशिक्षित ग्राम पंचायत सदस्य ने जल चौपाल लगाई।

गर्मियों में भूजल स्तर गिरने के कारण व निवारण पर चर्चा हुई। कुओं और हैंडपंपों के पास रिचार्ज के लिए गड्ढे खोदने के लाभ बताए गए। गड्ढे खोदने के बाद प्रत्येक कुएं व हैंडपंप का जीपीएस स्मार्ट फोन द्वारा रिकार्ड कर जलस्तर व टीडीएस मापा गया। मुख्य कार्यक्रम हटेटी पुरवा में हुआ।
विज्ञापन


यहां मनरेगा के पीडी आरपी मिश्रा, एडीओ बड़ोखर सुरेश कुमार धुरिया, सचिव प्रेमा सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान की प्रशंसा गुप्ता, वाटर एड के पुनीत श्रीवास्तव, सारथी डेवलेपमेंट फाउंडेशन से दयाली, रेखा व पंकज, फतेहपुर विचार मंच से डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें