फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं से एक और राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अन्ना पशुओं से राहगीरों की जान जानें का सिलसिला जारी है। गायों की सींगों पर रिफलेक्टर और पेंट पोतने की कवायदों के बाद भी हादसे थम नहीं रहे। एक सप्ताह में दो बाइक सवारों को ऐसी ही घटना में जान गंवाना पड़ी।
विज्ञापन


गुरुवार को शाम नेशनल हाईवे पर अन्ना पशु से टकराकर बाइक सवार अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी आशाराम (35) पुत्र अवधेश तिवारी की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा गांव का ही राजू सिंह (45) पुत्र रघुराज सिंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि आशाराम के दो बच्चे हैं। उधर, एक सप्ताह पूर्व ननकू डेरा (मरका) निवासी मनमोहन (23) पुत्र रामकुमार की बाइक पर बबेरू आते समय अन्ना मवेशी से टकराकर मौत हो गई थी। उसके साथ बाइक में बैठा मजार अली (13) पुत्र गुलाम मोहम्मद घायल हो गया था। उसे डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें