फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास विभाग कर्मियों के लिए अब ‘सेवा समाधान दिवस’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अब ‘सेवा समाधान दिवस’ आयोजित होंगे। इस बाबत ग्राम्य विकास निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि दिवस में विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की समस्याओं और देयकों संबंधी निराकरण के लिए सेवा समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया है।


ये प्रत्येक माह चौथे बुधवार को विकास भवन और ब्लाकों में आयोजित होंगे।
ग्राम्य विकास आयुक्त पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में सेवा समाधान आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। हर माह के चौथे बुधवार को सेवा समाधान में विभागीय कर्मी अपनी समस्याएं व शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका सप्ताह भर में निस्तारण होगा। जिला स्तर पर आयोजित सेवा समाधान दिवस की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी करेंगे। डीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार त्रिवेदी ने इस बाबत सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। नवंबर माह से शुरू होने वाले सेवा समाधान दिवस में अपने-अपने क्षेत्र के कर्मचारियों और अधिकारियों को जागरूक करते हुए उन्हें इसमें शामिल कराएंगे। समाधान दिवस सुबह 11 से एक बजे तक होंगे। अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में सेवा समाधान दिवस का आयोजन होगा।

-ग्राम्य विकास विभाग कर्मियों की समस्या का होगा निस्तारण
-प्रत्येक माह चौथे बुधवार को होगा दिवस का आयोजन
-डीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें