फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा पूरा न हुआ तो फिर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद स्थगित कर दिए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन पर यहां भी बुधवार को अधिकांश शिक्षा मित्र ड्यूटी पर लौट आए।

उधर, संयुक्त शिक्षा मित्र संघ और समर्थक संघों की बैठक में कहा गया कि समायोजन निरस्त होने के सदमे में समायोजित शिक्षा मित्र राममिलन द्विवेदी (भंवरपुर, नरैनी) के पिता रामनारायण द्विवेदी का पहली अगस्त को अचानक निधन हो गया। चेतावनी दी कि वादे के मुताबिक 15 दिन में मांगे पूरी न हुईं तो फिर आंदोलन होगा।

आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव फूल सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश के निर्देश पर फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। सभी शिक्षा मित्र अपने विद्यालयों में ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रामकरन साहू, दिनकर अवस्थी, मूलचंद्र सोनी, राधेश्याम सहित सुजीत नामदेव व महेंद्र सिंह आदि शिक्षा मित्र शामिल रहे। उधर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि बुधवार को बड़ोखर ब्लाक एबीएसए जगत सिंह राजपूत ने अछरौड़, कनवारा, इटवां, छनेहरालालपुर, भोला का पुरवा और लुकतरा गांवों में प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया।

लगभग सभी जगह शिक्षा मित्र उपस्थित पाए गए। इसी तरह एबीएसए तिंदवारी राजीव प्रताप ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी शिक्षामित्र ड्यूटी पर पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें