फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 प्रत्याशियों ने खरीदे 39 सेट नामांकन पत्र

विज्ञापन
19 candidates bought 39 sets of nomination papers - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले की चारों सीटों के लिए हो रहे चुनाव में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। अलबत्ता भाजपा, बसपा, कांग्रेस के नाम पर 19 प्रत्याशियों ने 39 सेट पर्चे लिए। नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिला तीन फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में नामांकन दाखिल करने के लिए अलग-अलग सीटों के कक्ष बनाए गए हैं। सुबह से ही तहसील परिसर से लेकर आसपास 200 मीटर दूरी तक जबरदस्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। भावी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को अंदर दाखिल होने में जगह-जगह जांच और पूछताछ का सामना करना पड़ा।
बबेरू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल के लिए दो सेट, बसपा प्रत्याशी रामसेवक शुक्ला के लिए चार सेट, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से राजबहादुर, बहुजन मुक्ति पार्टी के रामनिवाच व निर्दलीय लवकुश ने एक-एक सेट और समता ने दो सेट, तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से सपा से ब्रजेश कुमार और बसपा से जयराम सिंह ने चार-चार सेट, आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस के राजबहादुर, कांग्रेस के हरिकेश ने एक-एक सेट, नरैनी विधानसभा क्षेत्र में बसपा से गयाचरन दिनकर और सपा से किरन वर्मा ने चार-चार सेट, आल इंडिया हिंदुस्तान से राममनोज व निर्दलीय पवन देवी ने एक-एक सेट लिए। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से प्रकाशचंद्र द्विवेदी, धर्मेद्र कुमार, गुलाब चंद्र, हृदेश वर्मा ने एक-एक सेट, धीरज प्रकाश ने चार सेट नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

बांदा। नामांकन दाखिल करने में सुरक्षा के नाम पर गुरुवार को पहले ही दिन जमकर तमाशा हुआ। नेशनल हाईवे पर भी बैरियर लगाने से परहेज नहीं किया गया। नामांकन स्थल सदर तहसील की ओर आने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर बैरियर लगाकर एंबुलेंस सहित राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को रोक दिया गया। ये सब परेशान होकर चुनाव व्यवस्थाओं को कोसते रहे। पुलिस कर्मियों ने कई के साथ सख्ती भी बरती।
सदर तहसील के सामने से निकले नेशनल हाईवे पर कई बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया। दुपहिया वाहन और निजी छोटे वाहनों को भी जाने नहीं दिया। हालांकि तहसील परिसर चारों ओर से बंद है और मुख्य गेट पर पुलिस बल और अर्द्ध सैनिक बल तैनात हैं। इसके बाद भी रोडवेज से लेकर जजी चौराहा, अशोक लाट, संकट मोचन मंदिर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बैरियर लगाकर जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, विकास भवन, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि की ओर जाने वालों को रोका गया।
इन सड़कों से अपने अन्य गंतव्यों को जाने वाले बाइक सवारों या छोटे वाहनों को भी पुलिस कर्मियों ने इजाजत नहीं दी। महिलाएं और पुरुष मासूम बच्चों और सामान को सिर पर लादकर दूर तक पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। न ही किसी प्रत्याशी के समर्थकों की भीड़ थी। इसके बावजूद प्रशासन ने चुनाव के नाम पर जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाई। इससे लोगों में चुनाव के प्रति नाराजगी हो सकती है।

19 candidates bought 39 sets of nomination papers- फोटो : BANDA

19 candidates bought 39 sets of nomination papers- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें