फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 13 दिनों में जांची जाएंगी 1,81,787 कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है। मूल्यांकन का कार्य 16 से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। इन 13 दिनों में 1,81,787 कॉपियां जांची जाएंगी। जनपद में मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इनके लिए प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं डायट प्राचार्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र अप्रैल माह से शुरू होता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रयास है कि इसके पहले बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करा लिया जाएगा। आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज में इंटर की 68,787 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। यहां 32 प्रधान परीक्षक और 265 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड ने इन परीक्षकों के नियुक्ति पत्र भेजे हैं। उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 14 मार्च को प्रयागराज में पूरे प्रदेश के नियंत्रक व उप नियंत्रकों का प्रशिक्षण होना है।
उधर, डीएवी इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की करीब एक लाख 13 हजार काॅपियों का आवंटन हुआ है। यहां करीब 667 परीक्षक और 69 प्रधान परीक्षकों की टोलियां काॅपियों का मूल्यांकन करेंगी। यहां के उप नियंत्रक आनंद गुप्ता ने बताया कि 24, 25, 26 को होली की छुट्टी रहेगी। बाकी 13 दिन तक मूल्यांकन होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार परीक्षा की तरह मूल्यांकन का कार्य भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। प्रधान परीक्षक व परीक्षक बाहर नहीं जा सकेंगे। उन्हें अंदर ही जलपान की व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए मूल्यांकन केंद्र पर ही कैंटीन भी बनाई जाएगी। कक्षों के बाहर ही पानी का इंतजाम भी रखा जाएगा।

-बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन केंद्रों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी डायट प्राचार्य को सौंपी हैं। मूल्यांकन में ऑनलाइन निगरानी होगी। परीक्षक इस बार मनमानी काॅपियों का मूल्यांकन नहीं कर पाएंगे। मूल्यांकित काॅपियों की रेंडम चेकिंग भी कराई जाएगी। -विजय पाल सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें