फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी युवती और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसी युवती और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घटना में चिराग गिरने से 45 वर्षीय खेतिहर मजदूर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में पूनम देवी (18) पुत्री रामकरन बुधवार को दोपहर घर में आग से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि उज्ज्वला योजना से मिले गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग गई थी। छह बहनों में 5वें नंबर की थी।

उधर, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। दूसरी घटना में मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी 75 वर्षीय वृद्ध रामसजीवन तीन दिनों पूर्व आग से झुलस गया था। गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों ने बताया कि दिमागी संतुलन ठीक न होने पर वृद्ध ने आग लगा ली थी। एक अन्य घटना में मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा में चंद्रहास (45) पुत्र रामसजीवन बुधवार को शाम चिराग गिरने से गंभीर हालत में झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें