फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रण में आठ प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के चुनावी रण में आठ प्रत्याशी हैं। इनमें से सात प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों के और एक निर्दलीय है। सोमवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सभी आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। उन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। नाम वापसी प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही अब चुनाव प्रचार में तेजी आएगी।
विज्ञापन




कुल 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। शनिवार (20 अप्रैल) को हुई जांच में 16 नामांकन खारिज हो गए। मात्र आठ नामांकन वैध पाए गए थे। इनमें किसी ने नाम वापस नहीं लिया।


सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए। भाजपा के आरके सिंह पटेल को कमल का फूल, कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल को हाथ का पंजा, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त को साइकिल निशान दिया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा अंबेडकर समाज पार्टी के सिराज राहत खां को हेलीकाप्टर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महेंद्र को हंसिया बाली, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के छोटे लाल को चाभी, स्वतंत्र जनताराज पार्टी की मीरा देवी को झूला और निर्दलीय प्रत्याशी रामप्रताप को एयरकंडीशनर चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें