फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे खारिज होने पर आवेदकों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2 सांसद बनने का मंसूबा पाले 16 दावेदारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए। इनमें से अधिकांश ने कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा मचाया।
विज्ञापन


भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के भूपेंद्र शुक्ल व चंद्रशेखर अवस्थी देर तक हंगामा करते रहे। प्रसपा की बागी प्रत्याशी सुनीता देवी ने भी प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें काबू में किया।



आवेदक कृष्ण कुमार दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, विजय प्रकाश, रोहित कुमार द्विवेदी ने प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाए। प्रत्याशी नामांकन पत्रों की सत्यापित प्रतिलिपि पाने के लिए चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन


अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा कि वह इसके खिलाफ अदालत जाएंगे। एआरओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि जब अदालत में उनसे प्रपत्र मांगे जाएंगे तो वह वहां पर जमा करवा देंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें