बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में छह बाइक सवार घायल हो गए। इनमें एक महिला भी है। अधिकांश बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, पांच दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल गिरवां थाना क्षेत्र के तरखरी गांव निवासी सोनू (19) पुत्र अंबिका की रविवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। देवरार गांव से वापस घर जाते समय उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह अविवाहित और ढाई बीघा जमीन का काश्तकार था।
सड़क हादसों की अन्य घटनाओं में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अवधेश (20) पुत्र महेश व करन (11) पुत्र सुरेश (मवई, शहर कोतवाली) घायल हो गए। दोनों को यूपी-100 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा (ब) गांव की रतिया (45) शनिवार की रात पति रामशरन के साथ बाइक पर चित्रकूट जा रही थी। बदौसा थाना क्षेत्र के में हाईवे पर बाइक से गिरकर घायल हो गई।
पैलानी के साड़ी गांव निवासी राजकुमार (22) पुत्र रामबाबू व अलखराम (25) पुत्र सहदेव रविवार की दोपहर खप्टिहा कलां गांव जाते बाइक से गिरकर घायल हो गए। उधर, टोलाकलां (बबेरू) गांव निवासी शीलू (17) पुत्र रामबहादुर बबेरू जाते समय रविवार की देर शाम बाइक से गिरकर घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक में सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।