फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छह नकाबपोश बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। एक डकैत को दबोच लिए जाने पर दूसरे बदमाश ने गृह स्वामी को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। बदमाश अटैची और बक्सा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इसे चोरी की घटना के रूप में दर्ज किया है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव में रविवार को आधी रात के बाद लगभग आधा दर्जन बदमाश अनुसूचित जाति के कमलेश वर्मा पुत्र छेदीलाल के घर दाखिल हो गए। बदमाशों ने इसके पहले आसपास के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी। कमलेश के घर में भी कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी।

इसी बीच आहट से कमलेश जाग उठा। उसने ललकारा और कुल्हाड़ी लेकर एक बदमाश को दबोच लिया। इसी बीच दूसरे बदमाश ने तमंचे से कमलेश वर्मा (40) को गोली मार दी। गोली गर्दन में जा धंसी। इस बीच बदमाश अटैची लेकर फरार हो गए। बदमाश घर के पिछवाड़े से दीवार फांदकर दाखिल हुए थे। पत्नी ने बताया कि अटैची में कुछ रुपये और जेवर थे।
विज्ञापन


घायल कमलेश की पत्नी गोमती ने अतर्रा थाने में दो नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने इसे चोरी की घटना मानते हुए धारा 382, 452, 457 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि उचित धाराओं में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें