फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सैनिकों की शहादत पर हर तरफ गम-गुस्सा

Mon, 19 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बांदा
विज्ञापन
कश्मीर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते कमिश्नरी के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के 17 जवानों को लेकर लोगों में गम और गुस्सा है। उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी भी इसमें शामिल है। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। उधर, जिला अधिवक्ता संघ ने शोक सभा में श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन



सपा छात्र सभा ने सोमवार को प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। घाटी में सेना के जवानों को शहीद करने वाले गुनाहगारों को 24 घंटे बाद भी पकड़ न पाने पर केेंद्र सरकार की कड़ी निंदा करते हुए स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर प्रतीकात्मक पुतला फूंका। विदित ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेताओं और खासकर नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी सेना एक जवान भी मरा तो उसके बदले हम दुश्मन फौज के 10 सैनिकों के सिर लाएंगे। लेकिन यह सब तो दरकिनार, शहीद सैनिकों के परिजनों को 24 घंटे बाद भी केंद्र सरकार ने जाकर सांत्वना भी नहीं दी जबकि शहीद हुए सैनिकों में चार यूपी के हैं। उनके परिजनों को मुख्यमंत्री ने 20-20 लाख रुपये की घोषणा की। प्रदर्शन और पुतला दहन में प्रियांशु गुप्ता, राजन चंदेल, अंकुर यादव, रिशू पांडेय, योगेंद्र यादव, सनत दीपू, ओमनाथ गुप्ता, दिनेश यादव, अकरम खां, अभिनव गुप्ता, मोहित सिंह इत्यादि शामिल रहे। जिला अधिवक्ता संघ ने शोकसभा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।


अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और महासचिव मेदिनी कुमार वाजपेई ने इसे पाकिस्तान की घिनौनी करतूत करार दिया। पूर्व अध्यक्ष राजाभइया मिश्र ने भारत सरकार को कड़े कदम उठाने को कहा। विद्या सागर द्विवेदी ने सुरक्षा एजेंसी के क्रियाकलापों पर विचार की जरूरत बताई। रमाकांत द्विवेदी ने ईंट का जवाब पत्थर से देने को कहा। शिवपूजन सिंह पटेल ने सैनिक फंड में सहायता दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे सभी ने स्वीकार किया। एजाज उल्ला खां ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा के बाद किसी अधिवक्ता ने न्यायिक कार्य नहीं किया। उधर, मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में कमिश्नरी के अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ता विजय द्विवेदी, राकेश निगम, एसबी सिंह, विशंभर द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव, गया प्रसाद कुशवाहा, मनोज साहू, संजय मिश्रा आदि शामिल रहे। उधर, सपा नेता कमल सिंह मौर्य ने अपने आवास में शोकसभा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक यादव, नगर अध्यक्ष मनोज निगम समेत रामकिशुन प्रजापति, रंजीत गुप्ता, रमेश यादव, मनीष तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें