फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत निस्तारण में बांदा पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनसुनवाई पोर्टल में शासन की मंशा पर खरी साबित हुई बांदा पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे संबंधित पुलिस अफसरों और कर्मियों में खुशी है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल के नेतृत्व में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) का संचालन हो रहा है। इसमें ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का पिछले महीने में त्वरित गति से निस्तारण करने पर प्रदेश के करीब 75 जिलों में बांदा को पहला स्थान मिला है। आईजीआरएस से संबंधित पुलिस अफसर और उनकी टीम ने जिले और थाने स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समय अवधि में निस्तारण करके शासन को सूचना प्रेषित की।

मई में बांदा पुलिस को 80 में 80 (100 फीसदी) अंक मिले हैं। इस माह कुल 49 मामले संदर्भित किए गए। 35 दिनों में इन सबका निपटारा कर निर्धारित 10 अंकों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री संदर्भ, आनलाइन संदर्भ, डीएम-एसपी संदर्भ, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी, पीजी पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवसों आदि में प्राप्त मामलों के निस्तारण में 10 में 10 अंक हासिल किए। अपर एसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह सफलता हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें