फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक् शा सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बालू भरे ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार की मौत हो गई। एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर पलटने से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी नत्थू (50) पुत्र मिठइयालाल किसी काम से कबरई गांव आया था। सोमवार को सुबह ई-रिक्शा में बांदा आते समय शहर के पल्हरी बाईपास के पास विपरीत दिशा से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। नत्थू समेत संतू (40) पुत्र सैकुवा (करबई, कोतवाली देहात) घायल हो गए। यूपी-100 ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने नत्थू को मृत घोषित कर दिया।

उधर, भाग रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि नत्थू डलिया बनाने का काम करता था। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी राजू (28) पुत्र रामकिशोर रविवार की रात खंती में ट्रैक्टर पलटने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें