फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल ट्रक मालिक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टायर फटने से हादसे की शिकार बोलेरो में घायल ट्रक मालिक की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। सुल्तानपुर जनपद के धम्मौर थानांतर्गत अकारीपुर गांव निवासी भोलानाथ यादव (55) पुत्र रामकिशोर गुरुवार को बोलेरो से आते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के पास टायर फट जाने से बोलेरो के पलट जाने पर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव की नफीसा (45) शुक्रवार को सुबह पति उम्मैद अली के साथ बाइक पर कर्वी (चित्रकूट) जाते समय ममसी खुर्द गांव के पास ब्रेकर में बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, तिंदवारी में पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर भाग रहे तेज रफ्तार गेहूं भरे लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार महसूडेरा (मझीवां, बबेरू) निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (24) व रावेंद्र सिंह (26) पुत्रगण बल्देव प्रसाद व सुमन सिंह (24) पत्नी रावेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन


चालक लोडर लेकर भाग निकला। पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने अपने वाहन से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाइक चला रहा ज्ञानेंद्र हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें