फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने दिए ठेकेदार से 20 हजार वसूली के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के टिनशेड निर्माण में अनियमितता उजागर होने पर आयुक्त शरद सिंह ने ठेकेदार से वसूली के आदेश दिए हैं। शिकायत के बाद आयुक्त ने मंडलीय तकनीकी संप्रीक्षा प्रकोष्ठ को जांच के आदेश दिए थे। टीएसी जांच में टीनशेड निर्माण में 90 सेंटीमीटर के स्थान पर 60 सेंटीमीटर ईंट चिनाई का कार्य पाया गया। टीनशेड की चादरें क्षतिग्रस्त मिली।
विज्ञापन


शौचालय और डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिले। निर्माण कार्य बंद पाया गया। टीएसी टीम ने ठेकेदार व अधिकारियों से अधूरे कार्यों को पूरा करने के साथ क्षतिग्रस्त टीनशेड को बदलने के निर्देश दिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा को जिला पंचायत के ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से एक माह के अंदर 20 हजार 75 रूपये की वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें