फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 4-6 लेन होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई सभी जगह एक जैसी नहीं होगी। यह कहीं चार लेन तो कहीं छह लेन होगा। इसकी शुरुआत चित्रकूट जनपद के भरतकूप के नजदीक से होगी। अंतिम छोर इटावा के कुदरैल गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर समाप्त होगा। इसे 36 माह में बनाकर तैयार करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की कुल लागत 14716.26 करोड़ रुपये है। इसमें खरीदी जाने वाली भूमि की कीमत भी शामिल है। एक्सप्रेस-वे चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, औरैया और इटावा (सात जनपद) के 182 गांवों से गुजरेगा।

सबसे ज्यादा 64 गांव जालौन के हैं। बांदा के 28, हमीरपुर के 29, चित्रकूट के 9, महोबा के 8, औरैया के 37 और इटावा के सात गांव शामिल हैं। एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण कर किसानों से उसके बैनामों का सिलसिला जारी है। किसानों को दी जाने वाली राशि एक अरब 50 करोड़ 62 लाख 27 हजार 596 रुपये प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा आरटीआई एक्टीविस्ट कुलदीप शुक्ला को दी गई, सूचना में बताया गया है कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे चार से छह लेन तक होगा। बांदा जनपद में इसकी लंबाई 71.98 किलोमीटर होगी। चौड़ाई 110 मीटर प्रस्तावित है।

यह भी बताया कि किसानों से अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मूल्यांकन और मुआवजा शासनादेश के तहत किया जा रहा है। संबंधित तहसीलदार खरीदारी कर रहे हैं। यूपीडा ने एक्सप्रेस-वे का नक्शा (मानचित्र) भी तैयार किया है।

बांदा के 28 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक बांदा जनपद में एक्सप्रेस-वे 28 गांवों से गुजरेगा। इनमें अतर्रा तहसील के चंदौर, बल्लान, बिसंडा ग्रामीण, पवई, चौसड़, बिलगांव, घूरी, हथौरा और पुनाहुर तथा बांदा तहसील के मोहन पुरवा, तिलेहटा, दोहा, जारी, बिलबई, अछरौड़, जमालपुर, जौरही, कनवारा, महोखर, मवई बुजुर्ग, चहितारा, पिपरी व सुरौली एवं तहसील बबेरू में पिस्टा, गड़ांव, उमरेंहडा, कोनी और मवई खुर्द से गुजरेगा।
विज्ञापन


36 माह में तैयार करने की तैयारी, निर्माण में 14,716 करोड़ रुपये लागत आएगी
सात जनपदों के 182 गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें