बांदा। पंचायत उप चुनाव में जसपुरा ब्लाक के महबरा गांव वार्ड में बीडीसी पद पर दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के दिन दोनों में से किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। ग्राम पंचायत सदस्य में एक का पर्चा खारिज हो गया। बीडीसी के शेष दो पदों और ग्राम पंचायत सदस्यों के 8 पदों में एक-एक प्रत्याशी होने से उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।
जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3 पदों में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जसपुरा ब्लाक के महबरा वार्ड-1 में दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जबकि इसी ब्लाक में नरौली ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो लोगों ने नामांकन किया था। इसमें एक प्रत्याशी रामलखन का पर्चा खारिज हो गया।
उसका प्रस्तावक दूसरे वार्ड का था। बड़ोखर ब्लाक में वार्ड-3 जारी प्रथम, वार्ड-7 महोखर प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। उधर, ग्राम पंचायत सदस्य में तिंदवारी की जौहरपुर ग्राम पंचायत वार्ड-13, खैरेई वार्ड-12, पपरेंदा में वार्ड-1 तथा बबेरू ब्लाक में बबेरू ग्रामीण के वार्ड-13, बिसंडा ब्लाक में बेलदान वार्ड-13, महुआ ब्लाक के पौंडरा वार्ड-2 में एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध चुन लिए गए।
चुनाव प्रभारी/जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि जसपुरा के महबरा वार्ड-एक में एक जुलाई को मतदान होगा तथा 3 जुलाई को मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर, शनिवार को नाम वापसी के बाद महबरा में प्रत्याशी संतोष कुमारी व किसमतन के बीच सीधे मुकाबला होगा। निर्विरोध घोषित किए गए प्रत्याशियों को ब्लाकों में 3 जुलाई को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
-महबरा में दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
-ग्राम पंचायत सदस्य में एक का नामांकन खारिज
-बीडीसी 2 व ग्राम पंचायत सदस्य में 7 निर्विरोध
अमर उजाला ब्यूरो