फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन-कैनाल की 1500 किलोमीटर नहरों का टेल तक होगा जीर्णोद्धारजिले के लिए 1,091 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना से जनपद को केन नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए 1091 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जिले में करीब 1500 किलोमीटर नहरों में टेल तक कार्य होंगे।
विज्ञापन

इन नहरों से 1.77 हेक्टेयर में सिंचाई होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नहरों को पूरी क्षमता से सभी सीजन में चलाया जाएगा।
केन-बेतवा लिंक परियोजना की परिकल्पना वर्ष 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। परियोजना का मकसद बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल की समस्या को दूर करना है। केन और बेतवा नदियों को जोड़ा जाना है। 22 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है। आठ दिसंबर 2021 को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों को अनुमोदित किया गया।

परियोजना की लागत 44 हजार 605 करोड़ तय की गई। इसमें बांदा जनपद में केन नहर प्रणाली के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से 1191.51 करोड़ रुपये का अनुमोदन हुआ। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही जिले की 1500 किलोमीटर की केन नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार होगा। पहले चरण में जनपद में नहरों का कायाकल्प होगा। दूसरे चरण में केन नदी में दो बैराज बनाने की तैयारी है। इसका डीपीआर भेजा गया है। मार्च तक इसका बजट अनुमोदित होने की उम्मीद है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें