फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की गिरफ्त में 15 रंगरूट

Sun, 22 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया ग्रस्त पुलिस जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी और उमस में पुलिस के रंगरूट भी डायरिया की चपेट में आ गए। शनिवार को लगभग डेढ़ दर्जन जवानों को जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद दर्जन भर जवानों को छुट्टी दे दी गई। चार जवान अभी भर्ती हैं। डायरिया, उल्टी-दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। जिला अस्पताल के सभी वार्ड खचाखच भरे हैं। यहां औसतन हर रोज 100 से 120 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर तक जिला अस्पताल में 46 मरीज भर्ती हुए। इनमें पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे 15 रंगरूट भी शामिल हैं। इन सभी का इलाज किया गया। 11 जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अजय चौहान (23), मनोज चौहान (22), अंकित द्विवेदी (25) और राघवेंद्र प्रसाद (23) को भर्ती कर लिया गया है।

जवानों ने बताया कि पुलिस लाइन में तीन सौ जवान ट्रेनिंग में हैं। एक-एक बैरिक में 40-40 जवानों को रखा गया है। सिर्फ दो-दो कूलर लगे हैं। ये नाकाफी हैं। पानी इधर-उधर से लेकर पी रहे हैं। जवानों ने कहा कि पानी की कमी से दो दिनों से नहाया नहीं है। हालात यह हैं यह कि 20 मई को 103, 19 मई को 74 और 17 मई को 90 मरीजों की जिला अस्पताल में इंट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें