फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

Sun, 22 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि गोष्ठी में बोलते पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किए गए। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि 21वीं सदी का भारत निर्माण राजीव गांधी की देन है।
विज्ञापन


नया पंचायती राज और दूरसंचार क्रांति के साथ उन्होंने देश की तरक्की की बुनियाद रखी। पूर्व विधायक रामेश्वर भाई ने कहा कि देश की अखंडता के लिए उन्होंने अपना जीवन कुर्बान कर दिया। नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी व राममिलन सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

शिवबली सिंह, कैलाशनाथ वाजपेयी, जहांगीर खां, ब्रजलाल, राजेश, हेमंत वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, विक्रमराज सिंह, हरिश्चंद्र वाजपेयी, पद्मपाणि अवस्थी, शब्बीर सौदागर, नत्थूराम सेन, वरुण कुमार यादव, जयकिशोर गुप्ता, शोएब रिजवी, सुनील चौरसिया, हफीज खान, वारिस अली, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलीगंज कैंप कार्यालय में पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, श्याममोहन वर्मा, कालीचरन निगम, रफत खान गोगा, अल्ला रक्खू, नरेंद्र अग्रवाल, रमेशचंद्र, छेदीलाल धुरिया, तोताराम, विपिन बिहारी धुरिया, लीला सोनी, सन्नो, मुन्नी, रामकिशोर, शाकिर मंसूर, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में पुण्य तिथि पर गोष्ठी में प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री की देन है। महिला सशक्तीकरण में भी उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम संयोजक डा. विवेक कुमार पांडेय, मनोज कुमार गुप्ता समेत टीचर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें