फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से आ रही बस में 15 यात्री बेटिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परमानंद पिल्लई ने बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बसों की चेकिंग की। बांदा डिपो की प्रयागराज से आ रही बस में 15 यात्री बिना टिकट मिले। परिचालक की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने बसों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर निगम अधिकारियों को औचक जांच के निर्देश दिए थे। रविवार की शाम एआरएम ने बांदा-प्रयागराज हाईवे पर अतर्रा के नजदीक बसों की चेकिंग की।
प्रयागराज से बांदा आ रही बस में 24 यात्री सवार थे। इनमें 15 यात्री के पास टिकट नहीं मिले। एआरएम ने बताया कि कंडक्टर कृष्ण कुमार सिंह की संविदा समाप्त कर दी गई है। पिछले सप्ताह निदेशक के चेकिंग दल ने बांदा-अतर्रा हाईवे पर पूरी बस के यात्री बिना टिकट पाये जाने पर यातायात निरीक्षक को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

बस के चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी थी। तीसरी घटना में एआरएम ने महोबा डिपो की बस में यातायात निरीक्षक की मौजूदगी में 13 यात्री बिना टिकट पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें