फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 चालक-परिचालकों को संविदा समाप्ति की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम ने 15 संविदा कर्मियों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी की है। इनमें 8 चालक व 7 परिचालक शामिल हैं। आरोप है कि सभी बिना किसी सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद ने बताया कि संविदा चालक मुन्ना सिह, पंकज द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, रामबाबू प्रजापति, रमाशंकर पाल, सुभाषचंद्र शुक्ला, पवन कुमार और फूलचंद्र यादव फरवरी माह से अनुपस्थित हैं।
इसी प्रकार संविदा परिचालक अंबरीश कुमार, अंबुज कुमार, अरूण गौतम, देवेंद्र प्रताप सिंह, पवनेश कुमार गुप्ता, सुमित यादव, शिवविजय सिंह भी बिना सूचना गैर हाजिर चल रहे हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सभी को जारी नोटिस में चेताया गया है कि यदि 14 अप्रैल तक उपस्थित नहीं हुए तो संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें