फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और अस्पताल के 9 कर्मियों समेत 15 को कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या ने पिछले साढ़े 4 महीने का रिकार्ड तोड़ दिया। बुधवार (15 जुलाई) को यहां 9 स्वास्थ्य कर्मियों और एक पुलिस कांस्टेबल सहित 15 लोग कोरोना की गिरफ्त में आ गए। इनमें जिला अस्पताल के 5 और मेडिकल कालेज के चार स्वास्थ्य कर्मी हैं।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल कोर्ट सुरक्षा में तैनात था। चार अन्य संक्रमित बबेरू क्षेत्र के अछाह गांव के हैं। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 95 पहुंच गया है। इनमें 49 मरीज अभी भी पॉजिटिव हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 46 मरीज कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल के तीन स्टाफ नर्स और दो अन्य कर्मी तथा मेडिकल कालेज के लैब सहायक, वार्ड ब्वाय और दो स्वीपर संक्रमित पाए गए। इसके अलावा शहर के शुतुरखाना निवासी एक 45 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

अदालत परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात 50 वर्षीय हेड कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में बबेरू क्षेत्र के अछाह गांव चार युवा पुरुष पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी उम्र 21 से 34 वर्ष के बीच है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जांच रिपोर्ट और मरीजों की पुष्टि की है।
उधर, जिला अस्पताल में एक मुश्त पांच कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अन्य कर्मचारियों और यहां आने वाले मरीजों में हड़कंप है। अस्पताल को फिलहाल 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। आसपास के इलाका भी हॉटस्पॉट के रूप में सील है। उधर, राजकीय मेडिकल कालेज स्टाफ में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इनमें आधा दर्जन से ज्यादा डाक्टर शामिल हैं।
आज और कल बंद रहेंगे सभी न्यायालय
बांदा। जजी परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सभी न्यायालय और उनके कार्यालय दो दिन 16 व 17 जुलाई को बंद कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव द्वारा जारी आदेशों का हवाला देकर जिला जजी के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने यह जानकारी दी।
उधर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता (खादी वाला) और महासचिव कैलाश सिंह गौतम ने संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी प्रेस नोट में बताया कि महिला कर्मी के पॉजिटिव मिलने से 16 व 17 को न्यायालय बंद रहेंगे। शनिवार (18 जुलाई) को अधिवक्ता कार्य नहीं करेंगे। रविवार (19 जुलाई) को अवकाश रहेगा। लिहाजा न्यायालय 20 जुलाई को खुलेगा। अध्यक्ष और महासचिव ने अधिवक्ताओं और वादकारियों से घरों पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें