फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से वृद्धा और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लू से जान जाने का सिलसिला जारी है। ताजी घटनाओं में लू से दो और मौतें हो गईं। इन्हें मिलाकर हफ्ते भर के अंदर लू से मरने वालों की संख्या छह हो गई है। उधर, लू से हालत बिगड़ने पर युवती समेत चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराहमाफी गांव निवासी भूरी देवी (60) पत्नी श्रीपाल साहू मायके बुढ़ौली (बबेरू) शादी में शामिल होने बस से आ रही थीं। कमासिन थाना क्षेत्र के बेर्रांव गांव के बस स्टैंड में उतर कर पैदल गांव जा रही थी। तभी लू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच परिजन भी तलाश करते बबेरू कोतवाली आ गए। मृतक की फोटो और कपड़े आदि देखकर शिनाख्त की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के अंबेडकर नगर निवासी पप्पू (45) पुत्र हीरालाल सविता सोमवार को दोपहर बाजार से अपने पैतृक गांव कुचेंदू लौटते समय ओरन रोड स्थित गैस एजेंसी के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने शराबी समझ कर उसकी मदद नहीं की।

मंगलवार को सुबह मंडी में सब्जी बेचने जा रहे कुछ लोगों ने उसे मृत अवस्था में पड़ा देखा। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बड़े भाई लल्लू ने बताया कि मृतक अविवाहित था और बाल आदि काटने का काम करता था। कहा कि अनुमान है कि लू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उधर, अलीगंज की अंकिता (29) पत्नी रेशू मंगलवार को दोपहर बाजार जाते समय गर्म हवाओं और लू की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में शहर के क्योटरा निवासी रामफल (55) को कचहरी जाते समय लू ने चपेट में ले लिया।

दूसरी घटना में शहर के जरैली कोठी निवासी रामऔतार (65) मंगलवार को दोपहर वृद्धावस्था पेंशन आवेदन की जानकारी करने तहसील आया था। यहां उसे लू लग गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। राजस्व व तहसील कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के भज्जू का पुरवा निवासी जगरनिया (70) पत्नी सुखदेव को मंगलवार की दोपहर खेत जाते समय लू लग गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


-युवती समेत चार अस्पताल में भर्ती
-हफ्ते भर के अंदर लू ने लीं छह जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें