फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में लापरवाही पर बीडीओ से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा में लापरवाही पर बीडीओ से मांगा जवाब
विज्ञापन


बांदा। मनरेगा योजना में लक्ष्य के सापेक्ष मानव दिवस की पूर्ति न होने पर सीडीओ ने बड़ोखर खुर्द बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जबकि तालाबों की खुदाई के संबंध में गलत सूचना देने पर बिसंडा के वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

सीडीओ रामकुमार सिंह ने कहा है कि बड़ोखर ब्लाक में 43,363 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष महज 19,576 दिवस सृजित हुए हैं। कहा कि 30 मई को समीक्षा बैठक में बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


एक जून की रिपोर्ट के मुताबिक 45 फीसदी कार्य हुआ। स्पष्ट है कि मनरेगा जैसी शासन की महत्वाकांक्षी योजना के प्रति बीडीओ लापरवाह हैं। जिले की प्रगति में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बीडीओ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

उधर, सीडीओ ने बिसंडा के ग्राम विकास अधिकारी कमल कुमार यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। कहा है कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा से तालाबों की खुदाई चल रही है। समीक्षा में वीडीओ ने 10 तालाबों में काम होने की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन


जबकि जांच में सिर्फ दो ग्राम पंचायतों के कोर्रही में धर्मू तालाब और व ओरन ग्रामीण के कुबरा तालाब पर कार्य होने की जानकारी मिली है। वीडीओ द्वारा गलत सूचना देना बेहद निराशाजनक है। अधिकारियों को गुमराह किया गया है।

-गलत सूचना देने पर वीडीओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें