फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरागढ़ ट्रीटमेंट प्लांट से विकास भवन को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूरागढ़ ट्रीटमेंट प्लांट से विकास भवन को मिलेगा पानी
विज्ञापन


बांदा। भूरागढ़ में नवनिर्मित 7.5 एमलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जल्द ही विकास भवन में भी पेयजल आपूर्ति होगी। जल संस्थान सचिव ने जल निगम 16वीं शाखा अधिशाषी अभियंता को इस बाबत निर्देश दिए हैं।

विकास भवन में अभी कुएं में लगे पंप से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। मोटर फुंकने से आए दिन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ फरियादियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में माह भर से विकास भवन के दफ्तरों में सभी अधिकारी, कर्मचारी व फरियादी गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। कुएं में सप्ताह भर से रिबोर का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जल संस्थान चित्रकूटधाम मंडल सचिव रतनलाल ने जल निगम अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह से कहा है कि पिछले दिन जल निगम द्वारा अवगत कराया गया था कि नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए भूरागढ़ में 7.5 एमलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इससे एक लाख लीटर पानी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, तीन एमएलडी पानी सर्किट हाउस तथा 0.9 एमएलडी पानी जिला अस्पताल को आपूर्ति किया जा रहा है। अवशेष 5.3 एमएलडी पानी नगर के सिविल लाइन व अन्य योजना में आपूर्ति किया जाना है। सचिव ने कहा है कि 5.3 एमएलडी पानी में से 0.5 एमएलडी पानी विकास भवन में आपूर्ति किया जाए। ताकि यहां पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

-सचिव ने एक्सईएन को दिए आपूर्ति के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें