फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 03 बीएनडी पी 14 : विद्यावती निगम पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के 10 सीजीपीए ग्रेड वाले मेधावी बच्चों के साथ चेयरमैन अरुण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल में भी मेधावियों ने झंडे गाड़े
विज्ञापन


बांदा। इंटर के बाद हाईस्कूल में भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का नतीजा शानदार रहा। मेधावियों की भरमार रही। लगभग दो सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने सर्वोच्च ग्रेड 10 सीजीपीए हासिल किया। मेधावियों की सबसे लंबी फेहरिस्त शहर के सेंटमेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल की है। इस सीजन के सबसे गर्म दिन के बावजूद मेधावी और सफल छात्र-छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। उनके घरों में बधाइयों का तांता लगा रहा। माता-पिता और गुरुजनों ने मेधावियों को शाबासी दी। उन्हें मिठाई खिलाई।

सेंटमेरीज स्कूल में कुल 205 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की सीबीएसई परीक्षा दी थी। सभी सफल हुए है। 65 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया है। पांच छात्र-छात्राओं ने 9.8 और पांच अन्य छात्र-छात्राओं ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किए है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ए सुसाई रतिनम ने सभी बच्चो और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उधर, सेंट जेवियर्स सेकेंड्री स्कूल में दो छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए और 9 छात्रों ने 9 प्लस सीजीपीए श्रेणी हासिल की।

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शानदार सफलता पाई। नतीजा शत-प्रतिशत रहा। 25 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। संस्थान चेयरमैन अरुण निगम और प्रधानाचार्य एसी जैन ने बच्चों को शाबासी दी।

अतर्रा स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 34 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए श्रेणी हासिल की। इन सभी ने सभी विषयों में एवन ग्रेड भी पाया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमारी अम्मा और वित्त नियंत्रक शिवशरण कुशवाहा ने मेधावियों और उनके अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन


उधर, संत तुलसी पब्लिक स्कूल में तीन छात्र-छात्राआें उर्वशी तिवारी, पियूष गुप्ता और विषम सिंह 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई दी। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय, बांदा के चार छात्र-छात्राओं अतुल पाठक, श्रेयांश कसौधन, अर्पिता चौरसिया और संदीप ने भी 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। प्रधानाचार्य एनके उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा में 40 बच्चे शामिल हुए थे। सभी सफल रहे।

-सर्वोच्च ग्रेड हासिल करने की छात्र-छात्राओं में रही होड़
-दो सैकड़ा से ज्यादा को 10 सीजीपीए ग्रेड मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें