बेटी के घर जा रही वृद्धा को बालू भरे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
बदौसा थाना क्षेत्र के तेरा पथरा गांव निवासी रमकोरिया (75) पत्नी बनवारी रविवार को शाम ऑटो से अपनी बेटी संध्या के घर गनेशन पुरवा (कालिंजर) जा रही थी। सड़क पार करते समय नरैनी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बालूभरे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कालिंजर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र डभनी गांव निवासी शारदा (60), उसका पुत्र मुन्ना (38) व प्रेमचंद्र (50) एक ही बाइक में रविवार की रात बिसंडा से वापस गांव आ रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी शिवप्रकाश (33) पुत्र चुन्नीलाल सोमवार को सुबह बाइक से गिरकर घायल हो गया।