फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में 90 फीसदी का आकड़ा करें पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 90 पार कराने की मुहिम में जुटे डीएम हीरालाल ने शुक्रवार को कोलावल रायपुर गांव में मतदाता जागरूकता महाभियान कार्यशाला में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में इस गांव के लोगों ने 91.8 प्रतिशत मतदान किया था, जो पूरे जनपद में रिकार्ड रहा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आने वाले चुनाव में इस प्रतिशत को और बढ़ाएं। डीएम ने 15 नए मतदाता और 80 से 90 वर्ष उम्र के वृद्ध मतदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।

डीएम ने वृद्ध मतदाता लालू, शिवप्रसाद, द्वारिका प्रसाद, रामबहोरी सहित मिथलेश, विनय, सुरेंद्र पाल, सुमिरा देवी, विमला देवी, योगेंद्र सिंह, उमेश कुमार, गोमती देवी, ऊषा, मोहित, बेटीबाई, शकुंतला और रमेश को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर भी ग्रामीणों को जागरुक किया। कहा कि यह गांव मॉडल है। ग्रामीण सहयोग दें तो और विकास होगा।
विज्ञापन


डीएम ने गांव के लिए बड़ी सोलर लाइन स्वीकृत की। कार्यशाला में जादूगर राजकमल एंड पार्टी ने अपने प्रदर्शन से मतदाताओं को जागरुक किया। बच्चों ने स्वागत गीत गाया। कुमारी श्वेता ने बेटी संरक्षण प्रेरक गीत सुनाया। कार्यशाला में एसडीएम नरैनी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी/प्रभारी डीडीओ संजीव बघेल सहित कई ग्राम प्रधान संगीता देवी, सचिव धर्मेंद्र सिंह, बीएलओ प्रमोद द्विवेदी, धर्मेंद्र, लवकुश, संजय, अनुज भी मौजूद रहे। संचालन धीरेंद्र द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें