फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची मेजर शैतान सिंह टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। परमवीर सुपर लीग लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे दिन बुधवार को मेजर शैतान सिंह शूटर्स टीम ने धन सिंह थापा डिस्ट्रायर्स टीम को 15 रनों से हरा दिया। इसी के साथ लगातार तीन मैच जीतने के बाद मेजर शैतान सिंह शूटर्स सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में पहले मैच में सुबह शैतान सिंह शूटर्स के कप्तान धनंजय करवरिया ने टास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाए। अमित यादव ने 44, शांतनु ने 27 और अजय यादव ने 32 रन बनाए। मेजर धनसिंह थापा टीम के गेंदबाज हिमांशु यादव ने 2 और संजय व कृष्णकांत ने 1-1 विकेट लिया। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजर धनसिंह थापा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 119 रन ही बना पाई।

टीम 15 रन से मैच हार गई। थापा टीम के आशू डिस्कवर ने 3 छक्के और 2 चौकों के साथ 32 गेंदों में 34 रन बनाए। हिमांशु यादव ने 34 गेंदों का सामना करते हुए दो चौंकों की मदद से 24 रन बनाए। मयंक ने तीन चौके की मदद से 21 रन का योगदान दिया। शैतान सिंह टीम के राहुल सिंह और देवांश ने 2-2 और धनंजय करवरिया ने एक विकेट लिया। अमित यादव को 44 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर अजय पाल यादव और प्रदीप सिंह रहे। खिलाड़ियों से परिचय की रस्म वरिष्ठ क्रिकेटर रहे नरेंद्र सक्सेना और आयोजन समिति में अनुशासन समिति के सदस्य और डीसीए सचिव वासिफ जमां खां तथा छंगा सिंह ने की।
विज्ञापन


दूसरे मैच में ब्रिगेडियर योगेंद्र सिंह यादव ग्रेनेडियर्स ने लांस नायक अल्बर्ट एक्का अटैकर्स को 24 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए योगेंद्र यादव की टीम ने 20 ओवर में 108 रन बनाए। आदिल ने 19 और सर्वेश ने 17 तथा मोहित ने 14 रन का स्कोर बनाया। अल्बर्ट एक्का की टीम के जितेंद्र शुक्ला ने 3, मोहित सिंह व कृष्णा तिवारी ने 2-2 विकेट लिए।

109 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए उतरी अल्बर्ट एक्का की पूरी टीम 84 रनों पर आउट हो गई। राहुल बिंदकी ने नाबाद 23 रन और मानस त्रिपाठी ने 14 रन बनाए। अन्य खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पा पाए। योगेंद्र यादव टीम की ओर से लवकुश, मुकेश व सर्वेश ने 2-2 विकेट लिए। सर्वेश अनुरागी को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। दोनों मैचों में अंपायर अजय पाल राजा, प्रदीप चुन्ना, दुर्गेश भदौरिया व रेहान खां और स्कोरर अर्पित कबीर रहे। कमेंट्री नागेश खरे, शिवा अवस्थी और दीपक श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें