बांदा। लगभग एक माह से देहात फीडर में ठप पड़ी विद्युत सप्लाई पर नाराज ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में किया प्रदर्शन किया। हफ्ते भर में सुधार न होने पर अनशन की चेतावनी दी।
गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्र के खुरहंड फीडर से जुड़े ग्राम हस्तम, खम्हौरा, अघरोरी, रेलवे क्वार्टर सहित आधा दर्जन गांवों में लगभग एक माह से विद्युत आपूर्ति न होने से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने उपखंड कार्यालय का घेराव किया। अवर अभियंता के खिलाफ नारे लगाए।
उपखंड अधिकारी ने ज्ञापन लिया और अवर अभियंता को फटकार लगाई। विद्युत कर्मचारियों की टीम गठित करके जल्द सुधार कराने का आश्वासन दिया । इस मौके पर बसपा नेता डॉ.मधुसूदन कुशवाहा, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी हरिओम शर्मा, होरीलाल यादव, जीत सिंह, पप्पू द्विवेदी, प्रदीप, कुलदीप गौतम, अरविंद, विनोद कुमार समेत आधा सैकड़ा ग्रामीण शामिल रहे।