फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

बिसंडा कस्बा निवासी कंधी (65) गुरुवार की शाम पैदल खेत जाते समय गांव के नजदीक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरेह गांव का संतोष (32) गुरुवार की शाम बाइक से घर जाते समय महाराणा प्रताप चौराहे के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। कालूकुआं का हर्षवर्धन (16) पुत्र अशोक सिंह शुक्रवार की सुबह साइकिल से कोचिंग जाते समय डीएम कालोनी के पास स्कूटी की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के छिबाव गांव का अवधेश (32) गुुरुवार की रात बाइक से गिरकर घायल हो गया। शहर के कांशीराम कालोनी निवासी धर्मेेंद्र कुमार (60) गुुरुवार की शाम घर के नजदीक ब्रेकर में बाइक से गिरकर घायल हो गया। जसपुरा कस्बा निवासी ब्रजकिशोर (23) पुत्र सूरजदीन गुरुवार की शाम बैलगाड़ी से खेत जाते समय गांव के नजदीक लोडर की टक्कर से दोनों बैल भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें