फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 8 व सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष के आठ व सदस्य के 13 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। अतर्रा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के सबसे अधिक चार दावेदारों ने मैदान छोड़ा। बांदा में सिर्फ एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 126 व सदस्य के 842 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अंतिम समय तक तमाम राजनैतिक दलों के प्रत्याशी निर्दलीयों को पर्चा वापस लेने के लिए मनाते रहे। नगर पालिका परिषद बांदा में बसपा प्रत्याशी श्याम मोहन धुरिया की पत्नी ममता के अलावा किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन


अब यहां 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सदस्यों में वार्ड दो चंदाबाई, वार्ड 7 से लवलेश कुमार व लोकदत्त, वार्ड 23 से विश्व प्रताप, वार्ड 29 से भोलानाथ व महेश और वार्ड 30 से सुभाष गुप्ता ने पर्चे वापस लिए। अब यहां 31 वार्डों में 272 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। अतर्रा नगर पालिका में अध्यक्ष के प्रत्याशी अमर सिंह राठौर, प्रदीप सिंह, माधुरी व अशोक कुमार (संजय नगर) ने नाम वापस ले लिए। अब यहां 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सदस्यों में वार्ड 24 से सिर्फ कल्पना ने नाम वापस लिया। अब 25 वार्डों में 178 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

नगर पंचायत बबेरू में अध्यक्ष के किसी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। यहां आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्यों में वार्ड दो से नरोत्तम की नाम वापसी के बाद 12 वार्डों में 63 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत ओरन में अध्यक्ष प्रत्याशी आनंद कुमार व शिवपूजन ने नाम वापस लिया। अब यहां 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

सदस्यों में सभी 49 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत मटौंध में अध्यक्ष के 14 प्रत्याशियों में किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। सदस्यों में सिर्फ वार्ड 6 से निरंजन कुमार की नाम वापसी के बाद 10 वार्डों में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पंचायत तिंदवारी में भी अध्यक्ष का कोई नामांकन वापस न होने से सभी 25 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सदस्यों में वार्ड 5 से रेखा की नाम वापसी के बाद 10 वार्डों में 65 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन



नगर पंचायत नरैनी में अध्यक्ष के किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां 13 प्रत्याशी हैं। सदस्य में दो की नाम वापसी के बाद 95 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। नगर पंचायत बिसंडा में अध्यक्ष के प्रत्याशी मातादीन ने दावेदारी वापस ली। अब यहां 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वार्ड सदस्यों में कोई पर्चा वापस न होने से सभी 64 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

-अध्यक्ष के 126 व सदस्य के 842 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
-अतर्रा में सबसे अधिक अध्यक्ष के 26 दावेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें