फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में गूंज रही स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खुले में शौच से परहेज और गांवों में साफ-सुथरे वातावरण को प्रेरित करने वाली रैलियां जारी हैं। शनिवार को भी तमाम गांवों में परिषदीय स्कूलों के बच्चों और अन्य संगठनों ने रैलियां निकाल कर सफाई के प्रति रुझाने बढ़ाने वाले नारे लगाए।
विज्ञापन


डिंगवाही गांव में बुंदेलखंड इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय के साथ बड़ोखर ब्लाक की सीएलटीएस की सामूहिक जागरूकता रैली निकली। ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। बैंडबाजों के साथ छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी प्रेरक गीत भी गाए।

सचिव पुष्पा पटेल ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों और नुकसान बताए। प्रधानाध्यापक आशीष कुमार कोटार्य, सीएलटीएस सदस्य ललित, नवल, प्रीति, निर्मल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, कोटेदार व संभ्रांत व्यक्तियों समेत शिक्षिका आरती देवी, गीता देवी, शालिनी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गुरेह गांव में पूर्व माध्यमिक, कन्या व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली। शिक्षिका शमीम जहां, सुनीता गुप्ता, शिवकुमारी, रामनरेश पाल, उर्मिला देवी आदि शामिल रहीं। तिंदवारी में नगर प्रहरी दीपू सोनी ने रैली आयोजित की। आंगनबाड़ी और स्कूली बच्चे व आम नागरिकों ने शिरकत की।

बीडीओ रजनीश शुक्ला और प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान रीता गुप्ता, शिव प्रसाद, अंजू लता, सुधा शुक्ला, निर्मला, लक्ष्मी, प्रशांत गुप्ता, दीपू सोनी, पिंटू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-रैलियों में खुले में शौच से परहेज की प्रेरणा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें