बबेरू (बांदा)। ब्लाॅक परिसर सभागार में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 384 युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें से 141 का नौकरी के लिए चयन किया।
बबेरू ब्लॉक परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 384 अभ्यार्थियों ने भाग लिया। ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक, न्यू इरा कंसट्रक्शन एंड डिजाइन, काल्विन साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, प्राश इंटरप्राइजेज, वेलस्पन ग्रुप, एडीआई एस एंटरप्राइजेज, स्पर विज़न मल्टी सर्विस आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यार्थियों का साक्षत्कार लिया। इसमें 141 अभ्यार्थियों का चयन किया गया।
मेले में ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, खंड विकास अधिकारी अजयकुमार पांडे, जिला समन्वयक प्रदीप अग्निहोत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कौशल प्रबंधक एवं सीएम फेलो विकास खंड बबेरू भी मौजूद रहे।