फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रक्षाबंधन पर पूर्व फौजी के घर से साढ़े 13 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो33- चोरी की घटना के बाद खुली अलमारी दिखातीं महिला। संवाद
विज्ञापन
बांदा। रक्षाबंधन का पर्व मनाने अपने गांव गए पूर्व फौजी के घर में चोरों ने धावा बोलकर 12 लाख कीमत के जेवर व डेढ़ लाख रुपये नकद में हाथ साफ कर दिया। दो दिन बाद जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। फौजी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड आदर्श नगर मोहल्ला निवासी पूर्व फौजी अनूप सिंह गौतम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ आठ अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने गांव देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव गया था। वहां से वह 10 अगस्त को लौटे तो उनके ताला बंद मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चाेरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 12 लाख रुपये की कीमत के रखे आभूषण व डेढ़ लाख नकद पार कर दिए। पीड़ित पूर्व फौजी ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें