फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मिलेंगी 13 अरब की सौगातें

Sat, 27 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नया वर्ष 2015 चित्रकूटधाम मंडल के बाशिंदों के लिए कई सौगात लाएगा। 13 अरब रुपये से ज्यादा की सरकारी योजनाएं आम नागरिकों को समर्पित हो जाएंगी। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में खास तोहफे मिलेंगे।
विज्ञापन


कई साल पूर्व शुरू हुईं कई योजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। नए वर्ष में ये कभी भी चालू हो जाएंगी। उम्मीद है कि नए साल की पहली तिमाही या छमाही में सभी का लाभ लोगों को मिलने लगेगा।

सबसे बड़ी उपलब्धि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर और 300 बेड के मंडलीय चिकित्सालय की होगी। कृषि विश्वविद्यालय भी पूरी तरीके से चालू हो जाएगा। कक्षाएं और छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ेगी। इसकी लागत 98,000 लाख रुपये है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज बसपा सरकार में स्वीकृत होने के साथ ही निर्माण शुरू हुआ था। इसकी लागत 43264 लाख (चार अरब तीन करोड़)  रुपये है। भवन लगभग तैयार है।

ओपीडी पूरी तरह बन चुकी है। शासन ने इसे नए वर्ष में अप्रैल माह तक पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक भवन, हास्टल और आउट डोर भवनों के लिए इसी वर्ष जून माह में 125 करोड़ रुपये मिले थे। शुरुआत ओपीडी चालू कर होगी।

मेडिकल कालेज चालू हो जाने से न सिर्फ चित्रकूटधाम मंडल बल्कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना, सतना, छतरपुर आदि जनपदों के लोगों को भी स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

इसी तरह जिला अस्पताल परिसर में बन रहा ट्रामा सेंटर भी अगले वर्ष जून में पूरा हो जाएगा। 238.98 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण हो रहा है। काम तेजी से चल रहा है।

50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। जिला अस्पताल के नजदीक ही बन रहा 300 बेड (शैय्या) का मंडलीय चिकित्सालय भी मार्च 2015 में बनकर तैयार होना है।

इस पर 5642.99 लाख रुपये लागत आ रही है। यह कहा जा सकता है कि नया वर्ष 2015 चित्रकूटधाम मंडल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के नजरिए से बेहद शुभ और मुफीद साबित होगा।

सड़कों के संसार में भी नया वर्ष कुछ खास होगा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा को फोर लेन बाईपास मिलेगा। बसपा सरकार से बन रहे केन नदी में फोरलेन बाईपास पुल का 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे वर्ष 2015 में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन


फोरलेन बाईपास की लागत 6474.27 लाख रुपये है। बाईपास शुरू हो जाने से शहर के अंदर भारी वाहनों की धमाचौकड़ी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें