फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
12th student hanged himself - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हाडेरा में रविवार की रात अमित (17) पुत्र चुनुआ ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह 12वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां विद्या देवी ने बताया कि शनिवार को अमित खाना खाने के बाद अपने कमरे सोने चला गया था। सुबह देखा तो सीलिंग फैन के हुक में साड़ी के फंदे में शव लटक रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुगुंस गांव में शनिवार की रात धीरेंद्र (20) पुत्र रामराज, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मर्दन नाका में भोले (30) पुत्र रमेश, पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी में बच्चा (35) पुत्र कलुआ ने फांसी लगाकर जान देने के प्रयास किए। घटनाओं के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें