अमर उजाला ब्यूरो
शिवली/मूसानगर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वह नीली जींस व टीशर्ट पहले था। पुलिस ने उसके शव को शवगृह में रखवा दिया है।
कानपुर नगर जिले के शिवराजपुर कस्बा के वार्ड नंबर चार निवासी बाबूराम (48) बारात में लाइट लगाने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से शिवली होकर रूरा जा रहे थे। केशरी निवादा गांव के पास नहर चौराहे पर मैथा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के पहियों में फंसने से बाबूराम काफी दूर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने ट्रक के पहिये में फंसे बाबूराम को निकालकर शिवली सीएचसी पहुंचाया। वहां डा उमाशंकर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंची रन्नो देवी शव देखकर वह गश खाकर गिर पड़ीं। पुत्री रंगोली व पुत्र संदीप व दिलीप का भी रो रोकर बुरा हाल था।
मूसानगर थाना क्षेत्र में फत्तेपुर गांव के सामने मुगलरोड पर फुटपाथ से जा रहे अधेड़ (50 ) को गुरुवार देर रात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे अधेड़ को दूसरे वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक नीले रंग की जींस और टीशर्ट पहने था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव का शवगृह में रखवा कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
सड़क हादसों में दो की मौत
एक हादसा शिवली और दूसरा मूसानगर क्षेत्र में हुआ
क्रासर
एक मृतक की शिनाख्त नहीं, नीली, जींस टीशर्ट पहने था
फोटो संख्या 15एकेबीपी05- पिता की मौत के बाद बिलखते परिजन व अन्य