फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य योजना तैयार न करने पर 120 ग्राम पंचायतों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले की 120 ग्राम पंचायतों में चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपने गांव की वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने में दिलचस्पी नहीं ली। ऐसे में गांव के विकास में रुकावट आ सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इन ग्राम पंचायतों के सहायक विकास अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कहा है कि 15 जुलाई तक कार्य योजना प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

प्रति वर्ष कार्य योजना के आधार पर गांव के विकास का खाका तैयार होता है। चालू वित्तीय वर्ष के चार माह बीत जाने के बाद भी शत प्रतिशत ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना तैयार नहीं की है। जिले में 470 ग्राम पंचायतें हैं। 353 ग्राम पंचायतों ने ही कार्ययोजना तैयार की है।
डीएपीआरओ संजय यादव ने सहायक विकास अधिकारियों को भेेजे नोटिस में कहा कि शासन ने सभी ग्राम पंचायतों से कार्ययोजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज सॉफ्टवेयर में फीड करने के आदेश दिए थे, लेकिन अभी भी 120 ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना ही तैयार नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 15 जुलाई तक कार्य योजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज सॉफ्टवेयर में फीड नहीं कराई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें