फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूसे गौसिया के साथ मनाई गई 11वीं शरीफ

विज्ञापन
11th Sharif celebrated with procession Gausia - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/बदौसा। गौसे आजम हजरत अब्दुल कादिर जीलानी की याद में बुधवार को जुलूसे गौसिया निकाला गया। इसे 11वीं शरीफ का दिन कहा जाता है। बांदा शहर सहित कस्बों में जुलूस, कुरान ख्वानियां, लंगर हुए।
विज्ञापन

बांदा शहर में आयोजन समिति के तत्वावधान में दोपहर बाद जुलूसे गौसिया निकाला गया। ज्यादातर युवा शामिल थे। नीले और हरे परचमों के बीच सिर पर काला साफा (पगड़ी) बांधे युवक और बच्चे गौसे आजम के नारे लगाते हुए शहर की विभिन्न सड़कों से निकले। मर्दन नाका, छिपटहरी, कुंजरहटी, मनोहरीगंज, कालवनगंज, अलीगंज, छावनी, गूलरनाका इत्यादि इलाकों में कई जगह लंगर किया गया। जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज भी शामिल रहा।
उधर, बदौसा कस्बे में भी जुलूसे गौसिया निकला। नातिया मुशायरा और फातेहा ख्वानी हुई। कादरी मस्जिद इमामबाड़ा, दुबरिया से निकला गागर व चादर जुलूस शहीद बाबा और सैय्यद बाबा की मजार से होकर प्यारे शहीद बाबा की मजार में कुरान ख्वानी के साथ खत्म हुआ। शरीफ खां सैकू, सुलेमान खां, लुकमान खां, शाहनवाज खां शानू, नसीम, सत्तार, सलीम, सुहैल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें