बांदा। कस्बों में भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जगह-जगह आयोजन हुए। बबेरू में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह की अगुवाई में रन फार यूनिटी दौड़ हुई। मढ़ीदाई से शुरू दौड़ विभिन्न मार्गों से होकर सरस्वती शिशु मंदिर में पूरी हुई। इस मौके पर विवेकानंद गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, विनय तिवारी, डा.एसएम भारती, प्रताप सिंह सचान, रामप्रकाश गुप्ता, पंकज द्विवेदी, विष्णु प्रताप सिंह, देवानंद, भरत मिश्रा, सुखदेव, विश्वेश्वर पांडेय, रामनरेश मिश्रा, सुनीता बाल्मीकि, श्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
जेपी शर्मा इंटर कालेज, अरथरा के राजकुमार सिंह महाविद्यालय, स्व.सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज बबेरू, महर्षि गौतम बुद्ध महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आदर्श किसान इंटर कालेज भभुआ में भी रन फार यूनिटी दौड़ व अन्य कार्यक्रम हुए। जिसमें एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार सिंह, राजस्व कानूनगो वीरेंद्र सिंह, रईस अहमद, विजय गुप्ता, लेखपाल प्राचार्य रामनिहोर, रत्नेश मिश्रा, दिनेश अग्रहरि, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, पंकज, रामलखन, अजय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल, प्राचार्य डा. रूचि गुप्ता उपस्थित रहे।
अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज, ब्रह्मविज्ञान इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज के छात्रों, एनसीसी, स्काउट गाइड व स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। एसडीएम सौरभ शुक्ला, प्रधानाचार्य डा.विनोद त्रिपाठी, शिवदत्त त्रिपाठी, रमेशचंद्र द्विवेदी, शिक्षक पतिराखन सिंह, देवदत्त पांडेय, रंगनाथ पांडेय, वृजमोहन सिंह, अशोक कुमार, बाबूलाल विश्वकर्मा, राकेश पटेल, अरूण पटेल आदि मौजूद रहे।
नरैनी के डाक बंगला से केन नहर तक रन फार यूनिटी दौड़ में विधायक राजकरन कबीर, श्रवण तिवारी, डा. देवेंद्र भदौरिया, मृगेंद्र, नंद किशोर ब्रम्हचारी, दिलीप राजपूत,नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा आदि मौजूद रहें। तिंदवारी के सुरर्दशन डिग्गी कालेज (जसईपुर), जीजीआईसी, रामेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज, सरस्वती बाल मंदिर, महारानी लक्ष्मी बाई बालिका इंटर कालेज (खगईया ताला, बेंदा) सिटी माडल पब्लिक स्कूल, विकास खंड नगर पंचायत , बीईओ कार्यालय में कार्यक्रम हुए। रविप्रकाश सिंह, संजय, गीता मिश्रा, डा़ प्रभाकर, डा. योगेंद्र नाथ गुप्ता, राजेंद्र कुमार, बीडीओ रजनीश शुक्ला, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।