फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रह-रहकर 'पति की उम्र उसे खाये जा रही थी', फिर उठा लिया दर्दनाक कदम

Thu, 01 Nov 2018 08:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में बबेरू कस्बे के गांधी नगर निवासी रामनिहोर की पुत्री नेहा की शादी पड़ोसी गांव मंझिला में इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। विदाई के बाद कुछ दिन ससुराल में रहकर वह मायके आ गई। तब से मायके में ही थी। गुरुवार को सुबह घर में नेहा ने जहर खा लिया उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


नेहा की मां शकुंतला ने बताया कि नेहा अपने पति और ससुराल से खुश नहीं थी। पति की यह दूसरी शादी थी। यह बात बाद में पता चली। अपनी उम्र से दोगुने व्यक्ति के साथ शादी से नाखुश नेहा ससुराल नहीं जाना चाहती थी। दूसरी तरफ पति कई दिनों से मायके आकर लगातार ससुराल लिवा जाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें