अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चित्रकूटधाम मंडल के एक हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। सभी कक्षा 9 से 12वीं तक के हैं। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में खासा उत्साह रहा।
रविवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में सुबह 11 से 12.30 बजे तक लिखित परीक्षा हुई। चारों जिले से 1130 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर चहल-पहल रही। कालेज के 30 कक्षों में परीक्षा दिलाई गई। प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक रहे। इनमें अधिकांशत: मेजबान आदर्श बजरंग इंटर कालेज के शिक्षक थे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने भी सहयोग किया।
कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 के लिए अलग-अलग चार सेटों में प्रश्नपत्र दिए गए। लघु उत्तरीय 100 प्रश्न पूछे गए। इन्हें हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 90 मिनट का समय मिला। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में परीक्षा हुई। जीजीआईसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता और डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी भी सहयोगी बने। दृष्टिहीन छात्राओं ने भी राइटर के सहयोग से परीक्षा दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश शहर कोतवाली पुलिस और यातायात निरीक्षक मुन्नाबाबू निरंजन टीम के साथ ड्यूटी पर रहे।
कक्ष निरीक्षक सहित अन्य दायित्व निभाने वाले सहयोगी
परीक्षा प्रभारी सत्येंद्र कुमार व रणविजय सिंह सहित कप्तान सिंह, अनिरुद्ध सिंह, बलराम त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, जानकी शरण सिंह, कृष्ण स्वरूप मिश्र, अनिल तिवारी, सत्यम कुमार, शचींद्र कुमार गुप्त, राहुल द्विवेदी, सुरेंद्र अवस्थी, देशराज सिंह, मंजरी साहू, अमन गुप्ता, रविशंकर पाल, राकेश कुमार, रजनीश कुमार, दिनेश प्रताप सिंह, रामप्रसाद, विनय कुमार, विपिन दीक्षित, लोकपति त्रिपाठी, कमलेश कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, संपूर्णानंद तिवारी, राजेश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, नरेश कुमार श्रीवास्तव, शिवेंद्र, कृष्णदत्त शुक्ल, रोहित नंदन त्रिपाठी, रजनीश वाजपेयी, गुरु प्रसाद मिश्रा, सुनील कुमार गुप्त, कृष्ण कुमार त्रिवेदी, मनबोधन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, नीरज पांडेय, फूलचंद्र यादव, हरीराम, कुमारी ज्योति, रामाधार गुप्त, जय हिंद, किशन कुमार गुप्त, पुष्पेंद्र सिंह, यज्ञदत्त मिश्र, आदित्य, शिवराम, अमित कुमार, वाणीभूषण द्विवेदी, मुकेश कुमार, अनुरागभूषण द्विवेदी, भुनेंद्र यादव, विदित त्रिपाठी, राजेश कुमार गुप्त, प्रवीण कुमार गुप्त, राजेंद्र आर्य, राघवेंद्र त्रिपाठी, निरंजन और शशांक मिश्र कक्ष निरीक्षक रहे। यह शिक्षक आदर्श बजरंग इंटर कालेज और परिषदीय स्कूलों के हैं। बजरंग कालेज के परिचारक तुलाराम, पप्पू, राकेश कुमार, रवींद्र कुमार, सुनील कुमार श्रीवास, अभिषेक मिश्र, विनोद कुमार, जीतू मिश्रा, राहुल आदि भी परीक्षा के सारथी बने।
एनसीसी कैडेट्स ने निभाई भूमिका
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 7/60 यूपीएसडी एनसीसी कंपनी के स्काउट अजय कुमार प्रजापति, योगेंद्र कुमार, योगेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अभय कुमार, शिवेंद्र, दिलीप, जयहिंद, लवकुश राजपूत, सत्यम निषाद, पुष्पेंद्र सिंह, अमित यादव, आदित्य कुमार, अनिल कुमार तिवारी, अमित कुमार ने परीक्षा की तमाम व्यवस्थाएं संभाली।